*****************************
# 348 दवाएं जल्द ही 80 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी।
# इन दवाओं में कुछ जीवन रक्षक दवाएं भी शामिल हैं।
# इन दवाओं की कीमतों में कमी की वजह नए दवा मूल्य नियंत्रण आदेश का लागू होना है।
# नई दवा नीति के अमल में आने से कई कैंसर रोधी और संक्रमण रोधी दवाओं की कीमतों में 50 से 80 फीसदी तक की कमी आएगी।
# दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) 2013 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और यह 15 मई से लागू हो गया है।
# नए आदेश से नेशनल फार्मास्यूटिक्ल प्राइसिंग पॉलिसी (एनपीपीपी) 2012 को 348 जरूरी दवाओं की कीमतें नियंत्रित करने का अधिकार मिल जाएगा।




