Search

Receive all updates via Facebook. Just Click the Like Button Below...

Get this Here

Followers

Saturday, August 31, 2013

GSAT-7


उपग्रह जीसैट-7...!!!
अब तक यह तकनीक केवल अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के पास थी. भारत छठां देश है, जो इस समूह में शामिल हो गया....!!
# इस उपग्रह के प्रक्षेपण का उद्देश्य भारत की समुद्री सीमा की निगरानी क्षमता में गुणात्मक सुधार करना है...!!!
# इस उपग्रह द्वारा अपनी जगह पर स्थिर रहकर कार्य किया जाना है. जो भी जहाज इसके दायरे में रहेगा, उससे इसका संपर्क बना रहेगा.
# इससे पूरे हिंद महासागर में नौसेना को अपने विभिन्न अंगों से सुरक्षित संचार में सहूलियत होनी है....!!!


विशेषताएं...!!
# अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-7 यूएचएफ, एस, सी और केयू बैंड के पेलोड उपकरणों से सुसज्जित है....!!!
# जीसैट-7 एक उन्नत किस्म का संचार उपग्रह है जो संचार प्रणाली से संबंधित विभिन्न तरह के आंकड़े और व्यापक सेवायें उपलब्ध करा सकेगा....!!!
# इस उपग्रह के पेलोड का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि वह भारतीय भूक्षेत्र सहित व्यापक महासागर क्षेत्र के बारे में संचार संबंधी सूचनायें उपलब्ध कराने में सक्षम है....!!!
# इस उपग्रह का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया है....!!!
# इस उपग्रह को रूक्मिणी नाम दिया गया....!!!
# इसका निर्माण 185 करोड़ की लागत से किया गया. इसके लॉन्च में 470 करोड़ की लागत आई....!!!
# इस उपग्रह का वज़न दो हज़ार पचास किलोग्राम है. इसके निर्माण में भारत में विकसित तकनीक का इस्तेमाल किया गया....!!!
©नॉलेज-फ़ैक्टरी/मिश्रा राहुल

No comments:

Post a Comment